• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

धार्मिक नारा लगा गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमला; हथियार छीनने का प्रयास; दो सिपाही घायल

  • April 4, 2022
धार्मिक नारा लगा गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमला; हथियार छीनने का प्रयास; दो सिपाही घायल
  • गोरखनाथ मंदिर के मुख्य गेट पर सनसनीखेज वारदात में दो सिपाहियों पर दो अराजक तत्वों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है। मंदिर को पूरी तरह सील कर फरार आरोपित की तलाश चल रही है।

गोरखपुर। नाथ संप्रदाय की सर्वोच्च पीठ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निवास स्थल गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे पीएसी सिपाहियों पर रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे एक युवक ने धार्मिक नारा लगाते हुए धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार (दक्षिणी द्वार) पर हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद श्रद्धालुओं से भरे मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई।

हमले में घायल पीएसी के दोनों जवानों और पकड़े जाने के प्रयास में घायल हुए हमलावर युवक को बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। युवक के साथ और लोगों के होने की आशंका के बाद गोरखनाथ मंदिर को सीलकर तलाशी अभियान चलाया गया।

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगी पीएसी की 20वीं बटालियन, आजमगढ़ के सिपाही गोपाल कुमार गौड़ और अनिल कुमार पासवान की ड्यूटी थाने के सामने मुख्य प्रवेश द्वार पर थी। शाम करीब साढ़े सात बजे मंदिर के उत्तरी और पूर्वी द्वार को पारकर बरगदवा की तरफ से आया एक युवक मुख्य प्रवेश द्वार पर तैनात सिपाही गोपाल कुमार के करीब पहुंचा और उनकी एसएलआर (सेल्फ लोडिंग रायफल) छीनने लगा।

गोपाल जब तक संभलते हमलावर ने अपनी कमर में लगा दाव (धारदार हथियार) निकालकर उन पर हमला कर दिया। यह देखकर सिपाही अनिल आए तो हमलावर ने उनके पैर पर दाव मार दिया। अन्य सुरक्षाकर्मी हमलावर को पकड़ने दौड़े तो वह धार्मिक नारा लगाते हुए प्रवेश द्वार से अंदर घुस गया। आगे खड़े सिपाही अनुराग और अनिल ने डंडा मारकर उसे गिराया और दबोच लिया।

इस दौरान मंदिर में गोली चलने की अफवाह उड़ने से अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संयत किया। सुरक्षाकर्मियों पर हमले की खबर फैलते ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल सिपाहियों को गोरखनाथ चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी विपिन ताडा हमलावर को जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल से सभी को मेडिकल कालेज भेज दिया गया।

पुलिस ने घटनास्थल से एक बैग बरामद किया है, जिसमें लैपटाप, अहमद मुर्तजा अब्बासी के नाम पैन व आधार कार्ड, गोरखपुर से दिल्ली जाने का 28 मार्च हवाई टिकट व एक अन्य दाव मिला है। घटना के बाद डीआइजी जे रविंद्र गौड, एसएसपी और एटीएस ने गोरखनाथ मंदिर का निरीक्षण किया।

गिरफ्तार हमलावर अहमद मुर्तजा अब्बासी के आधार कार्ड पर मिलेनियम टावर नवी मुंबई का पता लिखा है। उसने 2015 में आइआइटी बाम्बे से केमिकल इंजीनियरिंग की है। पैन से पता चला कि वह गोरखपुर के सिविल लाइन्स के पार्क रोड स्थित अब्बासी नर्सिंग होम परिसर का निवासी है। इसके बाद एटीएस अहमद मुर्तजा के घर पहुंची और उसके पिता मुनीर से देर रात तक पूछताछ करती रही।

एसएसपी गोरखपुर डा. विपिन ताडा ने बताया कि घायल सिपाहियों और हमलावर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घायल होने के कारण हमलावर से पूछताछ नहीं हो पाई है। आरोपित के स्वजन से पूछताछ और घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच हो रही है। गोरखनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

बोला हमलावर, चाहता था कि कोई मुझे गोली मार दे : जिला अस्पताल में भर्ती होने से पहले मीडिया से बातचीत में अहमद मुर्तजा ने बताया कि उसकी पत्नी छोड़कर चली गई है। नौकरी छूट गई है। इससे परेशान रहता था। कई रातों से सो नहीं पाया था। चाहता था कि कोई उसे गोली मार दे। इसलिए पुलिसवालों पर हमला कर दिया।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘हमें बोलने से रोका जाता है’, संसद में गरजे Rahul Gandhi, Modi पर लगाए गंभीर आरोप, BJP का पलटवार

‘हमें बोलने से रोका जाता है’, संसद में गरजे Rahul Gandhi, Modi पर लगाए गंभीर आरोप, BJP का पलटवार

  • March 11, 2026
‘रेस्तरां-होटल बंद, 1 करोड़ लोगों की बेरोजगारी का खतरा’, LPG की कमी पर केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना

‘रेस्तरां-होटल बंद, 1 करोड़ लोगों की बेरोजगारी का खतरा’, LPG की कमी पर केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना

  • March 11, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश का पहला मामला, दर्दनाक है कहानी

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश का पहला मामला, दर्दनाक है कहानी

  • March 11, 2026
यूपी में जमीन के मुकदमों में आएगी भारी कमी! योगी सरकार कानून में जोड़ेगी नई धाराएं, रजिस्ट्री नियमों में होंगे बदलाव

यूपी में जमीन के मुकदमों में आएगी भारी कमी! योगी सरकार कानून में जोड़ेगी नई धाराएं, रजिस्ट्री नियमों में होंगे बदलाव

  • March 11, 2026
सिलेंडर की समस्या नहीं फिर भी लोग कर रहे स्टॉक, लगीं लंबी कंतारें, झांसी में ट्रक चोरी, यूपी की जनता परेशानलोग

सिलेंडर की समस्या नहीं फिर भी लोग कर रहे स्टॉक, लगीं लंबी कंतारें, झांसी में ट्रक चोरी, यूपी की जनता परेशानलोग

  • March 11, 2026
Supreme Court ने कहा- Uniform Civil Code लागू करने का समय आ गया, संसद फैसला करे

Supreme Court ने कहा- Uniform Civil Code लागू करने का समय आ गया, संसद फैसला करे

  • March 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप… March 11, 2026
  • UP में LPG Cylinder पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, CM Yogi का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई March 11, 2026
  • अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग March 11, 2026
  • ‘राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद? March 11, 2026
  • 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले अखिलेश यादव- आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? March 11, 2026
  • ‘हमें बोलने से रोका जाता है’, संसद में गरजे Rahul Gandhi, Modi पर लगाए गंभीर आरोप, BJP का पलटवार March 11, 2026
  • NCERT किताब विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार को डोमेन एक्स्पर्ट कमेटी के गठन का दिया आदेश March 11, 2026
  • ‘रेस्तरां-होटल बंद, 1 करोड़ लोगों की बेरोजगारी का खतरा’, LPG की कमी पर केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना March 11, 2026
  • हरीश राणा की इच्छामृत्यु पर फैसला सुनाते हुए जस्टिस पारदीवाला के आए आंसू, बोले- हम उस स्टेज में हैं… March 11, 2026
  • नूंह में एटीएम काटने के आरोपी को छुड़ाने आई थी भीड़, पुलिस ने कर दी फायरिंग, एक घायल March 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez