जीएसटी में राहत, बढ़ रहा है भारत: राजीव गुंबर

जीएसटी में राहत, बढ़ रहा है भारत: राजीव गुंबर
  • सहारनपुर में बाजार मोरगंज व्यापारियों से मुलाकात करते नगर विधायक।

सहारनपुर। नगर के प्रमुख किरयाना बाजार मोरगंज में आ विधायक  राजीव गुंबर ने व्यापारी साथियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ पदयात्रा कर व्यापारियों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू किए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों की जानकारी साझा की।

विधायक गुंबर ने बताया कि एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार की व्यवस्था ने देश की कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाया है। इन सुधारों ने न केवल कराधान की जटिलताओं को दूर किया है, बल्कि कारोबार करने की प्रक्रिया को आसान बनाकर छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को समान अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से व्यापार जगत नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है तथा देश की आर्थिक प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

संपर्क कार्यक्रम में व्यापारी नेता मुकंद मनोहर गोयल, अनित गर्ग, मंडल अध्यक्ष मनुज तायल, के. एल. अरोड़ा, शैलेन्द्र भूषण, सर्वेथ गुप्ता, रवि गुप्ता, दिनेश जैन, हेमंत अरोड़ा, विनोद चोजड़, कृष्ण गुप्ता, माई दयाल जी, अनुज जैन, विपिन जैन, रामपाल सैनी, वीरेंद्र मोहन और अजय खटाना आदि मौजूद रहे।