‘भारत और फ्रांस के संबंध बहुत ही विशेष’, इमैनुएल मैक्रों के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी
नई दिल्ली। मुंबई में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के बाद साझा बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के संबंध बहुत ही विशेष है। फ्रांस भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदारों में से एक है। प्रेसिडेंट मैक्रों के साथ मिलकर हमने इस रणनीतिक साझेदारी को अभूतपूर्व गहराई और ऊर्जा दी है।
पीएम ने कहा कि इसी विश्वास और साझा विजन के आधार पर, आज हम अपने संबंधों को स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के रूप में स्थापित कर रहे हैं। हमें गर्व है कि भारत और फ्रांस मिलकर, माउंट एवरेस्ट की ऊंचाइयों तक उड़ान भरने वाला, विश्व का एकमात्र हेलीकॉप्टर भारत में बनाएंगे और पूरे विश्व को एक्सपोर्ट करेंगे।
2026, भारत और यूरोप के संबंधों में एक टर्निंग प्वाइंट-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2026, भारत और यूरोप के संबंधों में एक टर्निंग प्वाइंट है। कुछ ही दिन पहले, हमने यूरोपियन यूनियन के साथ, भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया। ये समझौता भारत और फ्रांस संबंधों में भी अभूतपूर्व गति लाएगा।
ग्लोबल इंस्टीट्यूशन के रिफॉर्म से ही ग्लोबल चैलेंज का समाधान- पीएम मोदी
हम इंडो-फ्रैंच सेंटर फॉर एआई इन हेल्थ, इंडो-फ्रैंच सेंटर फॉर डिजिटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी और नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्किलिंग इन एयरोनॉटिक्स लॉन्च करने जा रहे हैं। और यह मात्र संस्थान नहीं हैं, यह फ्यूचर बिल्डिंग प्लेटफॉर्म हैं।
आज दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। ऐसे माहौल में, India-France partnership एक फोर्स फॉर ग्लोबल स्टेबलिटी है। हम एकमत हैं कि ग्लोबल इंस्टीट्यूशन के रिफॉर्म से ही ग्लोबल चैलेंज का समाधान निकलेगा।
