मंत्रोच्चारण-पूजन के साथ किया गया रिहर्सल उद्घाटन

मंत्रोच्चारण-पूजन के साथ किया गया रिहर्सल उद्घाटन
  • सहारनपुर के रामलीला के रिहर्सल का उद्घाटन करते अतिथिगण।

देवबन्द। श्री विष्णु कला मण्डल द्वारा आयोजित रामलीला से पूर्व रिहर्सल का विधिवत उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुप्ता के कर कमलों द्वारा किया गया। मण्डल के लोग उनको सर्राफा बाजार से बैंडबाजे के साथ कार्यक्रम स्थल तक लेकर आए। मण्डल पुरोहित पंडित कलिका प्रसाद द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजन कराया गया। उसके पश्चात मुख्य यजमान अशोक गुप्ता ने रिहर्सल उद्घाटन करते हुए कहा कि रामलीला मंचन सबसे अधिक दिन चलने वाला धार्मिक आयोजन है।

श्री विष्णु कला मंडल से वह चार दशको से भी ज्यादा समय से जुड़े हुए है। मंडल द्वारा प्रभु राम जी के चरित्र व जीवन रूपी कहानी को जन जन तक पहुंचाने के लिए जो कार्य किये जाते है वह सराहनीय है। नगर के निष्ठांवन कलाकार इस पुनीत कार्य को पूर्ण कराने मे अहम् भूमिका निभाते है। कमेटी के प्रधान अध्यक्ष नितिन गुप्ता एवं प्रभारी विजेश कंसल के द्वारा मुख्य अतिथि को प्रतीक-चिन्ह भेट किया गया। अंग वस्त्र मंडल संचालक नितिन मित्तल व मंडल प्रबंधक अजय बंसल द्वारा भेट किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय बंसल ने एवं संचालन महामंत्री अमन मित्तल ने किया। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि श्याम चैहान, सतीश माहेश्वरी, उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग, सह कोषाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, राजीव गुप्ता, विशाल शर्मा, मनमोहन गर्ग, अजय गुप्ता, विपिन गर्ग, विजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, सैनी समाज के अध्यक्ष राजू सैनी, मुख्य निर्देशक अशोक शर्मा, निर्देशक बलवीर सैनी, लक्ष्मण सैनी, प्रचार मंत्री जितेंद्र कश्यप, सतीश माहेश्वरी, अंगद गुप्ता, अशोक शर्मा, प्रदीप मेहता, अरुण गोयल, गौरव मित्तल, राहुल मित्तल, सन्नी सेठ, नरेन्द्र बंसल, गौरव अग्रवाल, अमित तायल, राहुल, पुनीत गर्ग, हिमांशु होरा, राममोहन सैनी, अजय प्रजापति, मनोज पाल, सागर कश्यप, उमेश सैनी, आदेश सैनी, राकेश सैनी आदि मौजूद रहे।