रेहाना बनी सपा महिला सभा की सरसावा ब्लाक अध्यक्ष

रेहाना बनी सपा महिला सभा की सरसावा ब्लाक अध्यक्ष
  • सहारनपुर में नियुक्ति पत्र सौंपती सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष।

सहारनपुर। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान ने सपा नेत्री रेहाना को महिला सभा की सरसावा ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया है तथा शीघ्र ही ब्लाक कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए हैं। अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष़्ा महजबी खान ने रिहाना को सरसावा ब्लाक अध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौंपकर पार्टी को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महजबी खान ने कहा कि सपा में ही महिलाओं का हित सुरक्षित है क्योंकि सपा शासनकाल में ही महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजना लागू करने का काम किया गया था जिन्हें भाजपा ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के शासनकाल में महिलाओं का सर्वाधिक शोषण हो रहा है। उन्होंने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

सपा जिलाध्यक्ष हसीन कुरैशी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से परेशान है। इसलिए सपा की नीतियों से प्रभावित होकर सपा को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष रेहाना ने कहा कि शीघ्र ही ब्लाक कार्यकारिणी का गठन कर उसमें कर्मठ व सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण बांदूखेड़ी, जिला मीडिया प्रभारी राव वजाहत, वेदपाल पटनी, नदीम कुरैशी, गंगोह विधानसभा अध्यक्ष जिंदी, रामपुर मनिहारान विस अध्यक्ष रूबी, मंजू रानी, शाहिदा, रणजीता, राशिदा, मेहराज, पिंकी, बबली, सुरैया, साबरा अंसारी, प्रिया शर्मा, नगमा, मंजू रानी, चौ. जुमला सिंह, कुंवरपाल गुर्जर अहमदपुर आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।