क्षेत्रीय विधायक ने की शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

क्षेत्रीय विधायक ने की शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा
  • सहारनपुर में गंगोह नगर पालिका में उपस्थिति पंजिका की जांच करते विधायक चौ. कीरत सिंह।

गंगोह। भारतीय जनता पार्टी के गंगोह विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौ. कीरत सिंह ने नगर पालिका में पहुंचकर शासन द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की तथा अधिशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी को सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

गंगोह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक चौ. कीरत सिंह आज अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ गंगोह नगर पालिका कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा नगर पालिका कार्यालय में जाकर शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने नगर पालिका की सफाई व लाईट व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए कहा कि बिना भेदभाव के पूरे नगर में सफाई व रोशनी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने सभी स्थाई व ठेके पर तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच कर अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर की जनता को पानी, सफाई व रोशनी की सुचारू व्यवस्था मुहैया कराई जाए। उन्होंने कई मौहल्लों में गंदे पानी की शिकायत पर तत्काल पाईप लाईन दुरूस्त करने के निर्देश दिए।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौ. सतपाल सिंह, नगराध्यक्ष दीपक गर्ग, उमा शर्मा, देहात मंडल अध्यक्ष, मांगेराम, नामित सभासद बालेश्वर गोयल, मुकेश राणा, वरिष्ठ सभासद नीरज अग्रवाल, मनोज गोयल, उमंग गोयल, चौ. सरताज, चौ. पारथ सिंह तीतरो, तीतरो मंडल अध्यक्ष अमित चौधरी महंगी, जितेंद्र जागलान सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।