पुल स्वीकृत होने पर किया क्षेत्रीय विधाक व सांसद पुत्र का अभिनंदन
- सहारनपुर में गयाजुद्दीनपुर में क्षेत्रीय विधायक का सममान करते ग्रामीण।
सरसावा। विकास खंड की ग्राम पंचायत गयाजुद्दीनपुर में कैराना लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी के बेटे अंशुमन चौधरी व नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी का जोरदार स्वागत कर यमुना नदी पर पुल स्वीकृत कराए जाने पर आभार जताते हुए अभिनंदन किया गया।
गौरतलब है कि यमुना पार की ग्राम पंचायत गयाजुद्दीनपुर के पूर्व प्रधान चौ. संजय नम्बरदार अपने ग्राम प्रधान के कार्यकाल के दौरान यमुना पर पुल निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों को अवगत कराते रहे हैं। अब यमुना नदी पर पुल स्वीकृत होने पर उन्होंने कैराना सांसद प्रदीप चौधरी के बेटे अंशमुन चौधरी व क्षेत्रीय विधायक मुकेश चौधरी का स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान जनता से यमुना पर पुल बनवाने का जो वायदा किया था उसे पूरा कराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम झूठे वायदों पर नहीं बल्कि काम पर ध्यान देते हैं। कार्यक्रम को अंशुमन चौधरी ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में नकुड़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी, चौ. भूषण नम्बरदार, चौ. हरीश चेयरमैन, चौ. सुभाष प्रधान, चौ. यशविंद्र, प्रवीण पंवार, चौ. तेलूराम, रविंद्र गुर्जर पंचकुआ, ओमी गुर्जर, प्रवेश पंडित, मोनू पंडित, राकेश धीमान, जोगेंद्र लाला, मुकेश लाला, दर्शन कश्यप, राकेश पंवार, भूपेंद्र पंवार, पंकज पंवार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
