LPG की कमी का जिक्र कर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले, ‘आजादी के बाद पहली बार राम रसोइयां…’

LPG की कमी का जिक्र कर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले, ‘आजादी के बाद पहली बार राम रसोइयां…’

New Delhi : ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कर्मशियल गैस सिंलेडर की सप्लाई प्रभावित होने पर फैजाबाद (अयोध्या) से सपा सांसद अवधेश प्रसाद की प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने दावा किया अयोध्या के मंदिरों में चलने वाली राम रसोइयां बंद हो गई हैं. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या के नाम पर बीजेपी राजनीति करती है और राम रसोइयां का बंद होना दुखद है.

संसद में भी इस बात को उठाया- अवधेश प्रसाद

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “प्रभु श्रीराम की नगर अयोध्या में राम के नाम पर रसोइयां चलती थीं. आजादी के बाद पहली बार अयोध्या में राम रसोइयां बंद हुई हैं. अयोध्या के मंदिरों में हजारों भक्त आकर रहते थे. हम अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि वहां की जनता और प्रभु राम की कृपा ने हमें वहां का सांसद बनाया है. अयोध्या में राम रसोइयां बंद होने की बात को सदन में भी उठाया. आश्चर्य की बात है कि राम रसोइयां अयोध्या में बंद हो गई है. ये बहुत ही दुखद है.”

 

15 मार्च से धरना दूंगा- सपा सांसद

सपा सांसद ने कहा कि गैस की किल्लत का पूरे देश में प्रभाव है. उद्योगों पर असर है. बीजेपी तो अयोध्या के नाम पर ही राजनीति करती थी. अवधेश प्रसाद ने कहा, “मैं 15 मार्च से वहां पर जाकर धरना दूंगा. राम रसोइयां चालू करने की मांग करूंगा.”

सरकार के पास कोई समाधान नहीं है- अवधेश प्रसाद

इसके आगे उन्होंने कहा, “सरकार के पास किल्लत का क्या समाधान है? इनके पास कोई समाधान नहीं है. क्योंकि हमारी सरकार तो ट्रंप के हाथों में खेल रही है. आदेश अमेरिका-ट्रंप का चल रहा है.”


Leave a Reply