shobhit University Gangoh
 

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 05 दिसंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 05 दिसंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Panchang 05 December 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि दिन शनिवार है। आज 05 दिसंबर है। आज शनिवार के दिन हनुमान जी तथा शनि देव की पूजा करें। हनुमान जी की पूजा करने से शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है। साढेसाती तथा ढैया की पीड़ा से मुक्ति के लिए आपको शनि के उपाय करने चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की पंचमी 20 घंटे 11 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी पुष्य नक्षत्र 14 घंटे 28 मिनट तक, तत्पश्चात् आश्लेषा नक्षत्र ब्रह्म योग 09 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् ऐन्द्र योग कर्क में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजे होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 24 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय रात 09 बजकर 49 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 06 दिसंबर रविवार को दिन में 11 बजकर 04 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक।

अमृत काल: सुबह में 07 बजकर 51 मिनट से सुबह 09 बजकर 30 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से दोपहर 02 बजकर 38 मिनट तक।

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी है। आज शनिवार के दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण आदि का पाठ करना उत्तम माना जाता है। ऐसे करने से हनुमान जी की कृपा आप पर बनी रहेगी तथा वे आपके संकटों का नाश कर दें। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

Jamia Tibbia