पावर ग्रिड कारपोरशन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक रविंद्र त्यागी को स्कोप एमिनेंस अवार्ड मिलने से अघ्याना मे खुशी की लहर
नकुड 2 सितबंर इंद्रेश। भारत सरकार की महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया को स्कोप एमिनेंस अवार्ड से नवाजा गया है। यह पुरूष्कार महामहिम राष्टरपति द्रेापदी मुर्मु ने कंपनी के प्रबंध निदेशक रविंद्र त्यागी को नई दिल्ली मे विज्ञान भवन मे प्रदान किया। इससे क्षेत्र मे खुशी की लहर दौड गयी है।
स्कोप ऐमनेंस अवार्ड पीजीसीआईएल को उसके मानव संसाधन के प्रबंधन के लिये दिया गया है। इंजिनियर रविंद्र त्यागी मूल रूप से समीवर्ती ग्राम अघ्याना के मूल निवासी है। रविंद्र त्यागी द्वारा यह पुरूष्कार राष्टरपति के हाथो प्राप्त करने पर क्षत्र में खुशी का लहर है। ग्रामीणो ने इसके लिये रविंद्र त्यागी को बधाई दी है। यह पुरूष्कार उन्हे विगत 29 सितबंर को राष्टरपति ने विज्ञान भवन मे आयोजित एक कार्यक्रम मे प्रदान किया।
बताया जाता है कि कंपनी को यह पुरूष्कार रविंद्र त्यागी के नेत्र्तव में कंपनी द्वारा कार्यबल के विकास, कर्मचारियो के प्रबध्ंान, व उनके कौशल के विकास के लिये प्रदान किया गया। गौरतलब है कि पावर ग्रिड के प्रबंध निदेशक रविंद्र त्यागी अपने गाव को भी नहीं भूले है। अघ्याना में उन्होंने करोडो रूपये की लागत से तालाब के सोंदर्यकरण का काम कराया है। इसके अलावा गांव के जूनियर हाई स्कूल मे कमरो व शौचालय का निर्माण कराने के साथ साथ जिम का निर्माण भी कराया है। उन्होंने क्षेत्र के काजीबांस गांव में भी बाईपास पर सीसी रोड बनाने का काम किया है। जिससे आम आदमी ने राहत की सांस ली है। उनके निर्देशन मे पावर ग्रिड भारत की सबसे बेहतर कंपनियो मे से एक कंपनी बन गयी है। जो सामाजिक सरोकार पर भी ध्यान केंंिद्रत कर समाज कल्याण के लिये काम कर रही है।
पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि रविंद्र त्यागी के सम्मान से पूरे क्षेत्र अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहा है। अघ्याना के ग्राम प्रधान विनोद त्यागी , पत्रकार इंद्रेश त्यागी, रविंद्र त्यागी के भाई प्रमोद त्यागी, रोबिन त्यागी, कृष्ण दत्त त्यागी मा0 विश्वास त्यागी आदि ने कहा कि पावर ग्रिड के चैयरमैन व प्रबंध निदेशक रविंद्र त्यागी द्वारा राष्टरप्रति के हाथो कंपनी को मिले पुरूष्कार प्राप्त करने से गांव का सीना गर्व से चैडा हो गया है। उन्होंने अघ्याना ही नंही बल्कि पूरे सहारनपुर जनपद का नाम रोशन किया है। इसके अलावा बार संघ के पूर्व अध्यक्ष उधमसिंह, पूर्व चैयरमैन शाहनवाज खान, मंडल के अध्यक्ष सुभाष सिंघल ने भी रविंद्र त्यागी व व्यापार ने की उपलब्धि पर उन्हे बधाई दी है।
