विहिप का एक करोड़ हित चिंतक बनाने का संकल्प : रवींद्र तोमर

सहारनपुर: विश्व हिंदू परिषद ने एक करोड़ हित चिंतक बनाने का संकल्प लिया, सभी कार्यकर्ताओ शुरू होने वाले अभियान के लिए कमर कस ले। कोई भी परिवार छूटने नहीं पाए जहां विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता न पँहुचे।
विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सहसेवा प्रमुख रवींद्र तोमर ने हितचिंतक अभियान शुरू होने से पूर्व यह संदेश विहिप कार्यकर्ताओ को दिया। उन्होंने कहा आगामी 6 नवंबर से 20 नवंबर तक हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के द्वारा एक करोड़ हितचिंतक बनाने का संकल्प विश्व हिन्दू परिषद ने लिया है। विहिप व बजरंगदल कार्यकर्ताओ को अभियान में अपना 100 प्रीतिशत देना है और अधिक से अधिक संख्या में हितचिंतक बनाना है।
उन्होंने समाज से भी अपील की कि अपने महापुरुषों, आराध्य देवों के सपने को साकार करने व राष्ट्र, धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए विश्व हिन्दू परिषद के हित चिंतक महाअभियान में अधिक से अधिक संख्या में भागीदार बने।