रविंद्र पंवार बने सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष

रविंद्र पंवार बने सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष
  • सहारनपुर में माध्यमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव में सर्वसम्मति से रविंद्र पंवार को जिलाध्यक्ष, रवि गुप्ता को जिला मंत्री व बलबीर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। स्थानीय देहरादून रोड स्थित एसएएम इंटर कालेज में चुनाव अधिकारी हेमंत विश्नोई की देखरेख में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए चुनाव में रविंद्र पंवार को जिलाध्यक्ष, श्रीमती सुषमा राजपूत को महिला उपाध्यक्ष, डा. बृजमोहन द्विवेदी, डा. ऋषिपाल सिंह, डा. अरविंद शर्मा, श्रवण कुमार व प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह को जिला उपाध्यक्ष, रवि गुप्ता को जिला मंत्री, श्रीमती इंदु रानी को संयुक्त महिला मंत्री, रमन सिंह, मनोज शर्मा, विकास गुप्ता, प्रमोद त्यागी तथा विक्रम सिंह को संयुक्त मंत्री व बलबीर सिंह को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान डा. सुशील पुंडीर, अनिल शर्मा, मंडलीय अध्यक्ष डा. सादाराम, गौरव मिश्रा, राजेश्वर बंधु, बृजेश पुंडीर समेत जनपद की सभी शाखाओं से आए शिक्षक प्रतिनिधि, शाखा अध्यक्ष व शाखा मंत्री मौजूद रहे।