रविंद्र मिगलानी पुन: बने सीआईएस के अध्यक्ष
- सहारनपुर में सीआईएस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते सदस्य।
सहारनपुर। चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एवं सर्विस की बैठक में सर्वसम्मति से रविंद्र मिगलानी को पुन: अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने संजय कपूर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित चौधरी को महासचिव व रवि टंडन को कोषाध्यक्ष नियुक्त करने की भी घोषणा की। स्थानीय दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एवं सर्विस की बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए रविंद्र मिगलानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए एच. एस. चड्ढा को चेयरमैन, संजय कपूर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित चौधरी को महासचिव, घनश्याम माहेश्वरी को अपर महासचिव, रवि टंडन को कोषाध्यक्ष, गौरव जैन को संयुक्त कोषाध्यक्ष व संजय गुप्ता को को-आर्डिनेटर बनाने की घोषणा की। सभी पदाधिकारियों को संस्था का अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मान किया गया। जबकि वर्ष 2022-23 के पदाधिकारियों वरिष्ठ उपाध्यक्ष एच. एस. चड्ढा, महासचिव मंजीत सिंह अरोड़ा व कोषाध्यक्ष घनश्याम माहेश्वरी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में संरक्षक अमर गुप्ता व डा. अजय सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी व चेयरमैन एच. एस. चड्ढा को शपथ दिलाई। तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने सदस्यों को शपथ दिलाई। बैठक में नीरज माहेश्वरी, सुभाष मिगलानी, आशीष मिगलानी, रविंद्र कालरा, दीपक बंसल, सुशील मदान, मनोज जैन, अखिल अरोड़ा, राजीव चानना, बलजीत सिंह चावला, सतेंद्र अरोड़ा, संजय कर्णवाल, राकेश कत्याल, संजय कुमार, सुनील सूरी, गौतम शंकर सिंघल, सुनील अरोड़ा, प्रवीण आहुजा, रवि गुप्ता आदि उद्यमी मोजूद रहे।