टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव में सर्वसम्मति से राठौड़ बने अध्यक्ष

- सहारनपुर में टैक्सेशन बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
सहारनपुर। सहारनपुर टैक्स बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से कुलविंद्र सिंह राठौड को अध्यक्ष, संजय कुमार चौधरी को महासचिव व मो. याहिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। कोर्ट रोड स्थित कार्यालय पर चुनाव अधिकारी शिशिर वत्स व श्रवण कुमार की देखरेख में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए चुनाव में कुलविंद्र सिंह राठौर को अध्यक्ष, रितेश बंसल व रमणीक सिंह अरोड़ा को उपाध्यक्ष, संजय कुमार चौधरी को महासचिव, प्रियांक शर्मा व अश्विनी कुमार को सचिव, मो. याहिया को कोषाध्यक्ष चुना गया।
एसोसिएशन के संरक्षक जे. एस. अरोड़ा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जबकि अनुज कुमार व बृजेश कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान जसविंद्र सिंह अरोड़ा, राजेश वाधवा, राजीव खुराना, विकास शर्मा, मैनपाल सिंह, अटल बिहारी शर्मा, शिवम बजाज, मनीष गांधी, शुभम कालरा, खालिद खान, आशीष कालरा, आशीष अरोड़ा, धर्मेंद्र गहलोत, अब्दुल रहमान समेत अनेक कर अधिवक्ता मौजूद रहे।