विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नकुड में निकाला पथसंचलन

विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नकुड में निकाला पथसंचलन

नकुड [इंद्रेश]। विजयादशमी के उपलक्ष मे राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने रविवार को नगर में पथंसचलन किया।

इस मौके पर आरएसएस के सैंकडो स्वयं सेवक मौहल्ला महादेव में स्थित आर्य समाज मंदिर मे एकत्रित हुए। जहा संघ के प्रांतीय संस्कृतिक प्रमुख हरपाल सिंह ने स्वंयसेवको को संबोधित किया। उन्होंने अपने बोद्धिक में स्वंयसेवको को सघं की सौ वर्ष की गौरवशाली यात्रा के बारे में बताया। कहा कि संघ राष्ट्र देव प्रथम भवः के सिद्धांत पर काम करता हैं। संघ के प्रथम सरसघंचालकर डा0 केशवराव बलिराम हेगडेवार ने हिन्दू समाज को एकजुट करने के अभियांन के अंतर्गत संघ की स्थापना की थी।

उन्होंने स्वंयसेवको को बताया कि सघं के प्रथम सरसंघचालक ने दो बार स्वतंत्रता आंदोलन मे भाग लेते हुए जेल यात्रा की। इसके अलावा कई सवयं सेवको ने आजादी के आंदेालन मे भागेदारी करते हुए फांसी पर लटकर कर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

इस मौके पर संघ के स्वंयसेवको ने नगर मे भव्य पथ संचालन निकाला। डा0 हेगेडवार व गुरूजी के चित्रो व राष्ट्रभक्ति के गीतो के साथ निकाला गया पथसंचलन आर्यसमाज मंदिर से शुरू हेाकर मैन बजार, जनक बाजार, सदर बाजार, पुराना बस अडडा, नया बस अडडा, सरसावा रोड, टाबर रोड व होली वाला चौक को होता हुआ वापस आर्य समाज मंदिर पर आकर संपन्न हो गया।

पथसंचलन में सैंकडो की संख्या मे स्वंयसेवको ने दंड के साथ भाग लिया। इस मौके पर संघ के नगर संचलक अनिल गुप्ता, सह संचालक सतीश आर्य, नगर कार्यवाह प्रदीप जी के अलावा बोद्धिक प्रमुख विजेंद्र शर्मा, पवन सिह राठौर, सजीव चौधरी, राजकुमार प्रधान, रतन सिंह, डा0 वेदप्रकाश आदि शामिल रहे।