भारतीय जनता पार्टी के लिए सर्वोपरि है राष्ट्रहित: कांता कर्दम

भारतीय जनता पार्टी के लिए सर्वोपरि है राष्ट्रहित: कांता कर्दम
  • सहारनपुर में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद कांता कर्दम का स्वागत करते कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्रीमती कांता कर्दम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का काम करें ताकि त्रिस्तरीय पंचायत व विधानसभा चुनाव में भाजपा अपना परचम लहरा सके। सहारनपुर महानगर प्रभारी व सांसद श्रीमती कांदा कर्दम आज यहां शंकर नगर स्थित मंडी परिषद के सेवानिवृत्त उपनिदेशक वी. पी. सिंह के आवास पर आयोजित अपने स्वागत व सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों के चलते सम्पूर्ण प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी एक ओर जहां सड़कों का जाल बिछ गया है, वहीं सर्वसमाज के हितों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी व पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को उचित सम्मान दिया जाता है। यही कारण है कि भाजपा की विचारधारा और कार्यों को देखते हुए सर्वसमाज के लोग भारी संख्या में भाजपा से जुडऩे का काम कर रहे हैं। महापौर संजीव वालिया व पूर्व विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और भाजपा के लिए राष्ट्र सबसे पहले है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने शुरू से ही राष्ट्रहित की राजनीति की है।

कार्यक्रम में समाजसेविका गीता सिंह, डा. अर्चना अग्रवाल, दीपा गुप्ता, श्रुति अग्रवाल, शालू सिंह, साक्षी ने सांसद कांता कर्दम का बुके भेंट करके व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को देहरादून से आई समाजसेविका ममता सिंह व स्टार पेपर मिल के प्रबंधक प्रदीप सिंह ने भी सम्बोधित किया। जबकि सेवानिवृत्त उपनिदेशक वी. पी. सिंह व पूर्व प्रधान सुलेक चंद ने ने पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी तथा महापौर संजीव वालिया का शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मान किया।

इस दौरान पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, लैकपेड के निदेशक अभय चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री अभय चौधरी, विश्वकर्मा धीमान कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश चंद धीमान, पूर्व जिला मंत्री बोधराम धीमान, पं. केदार भारद्वाज, सेवानिवृत्त जज फूलसिंह, डा. रोशन लाल, सत्यप्रकाश, अमीचंद, सागर, पंवार आदि सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी ऋषिपाल सिंह ने किया।

यह भी पढे >>  हाथरस हत्याकांड पर यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- फिर सवालों के (24city.news)

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे