राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को आयोजित राष्ट्र कल्याण श्री सुदर्शन महायज्ञ को पूर्णाहूति से दिया विश्राम
- सहारनपुर में कार्यक्रम का दृश्य।
सहारनपुर। सिद्ध पीठ प्राचीन श्री बालाजी हनुमान मंदिर के 36वें वार्षिकोत्सव एंव श्री बालाजी जन्मोत्सवम महायज्ञ 2026 के उपलक्ष में राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को आयोजित राष्ट्र कल्याण श्री सुदर्शन महायज्ञ में पूर्णाहूति के साथ विश्राम दिया गया तथा राष्ट्र कल्याणार्थ मनोकामनापूर्ण अखंड श्री हनुमाचा चालीसा 100 पाठों का विषेश अनुश्ठान भी सम्पन्न किया और श्रीबाला जी महाराज का जन्मोत्सव हर्शोल्लास के साथ मनाया गया।
मोहल्ला चैन्ताला स्थित मन्दिर में श्री बालाजी आध्यात्मिक सत्संग मंडल साधक परिवार द्वारा प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही की प्रेरणा स्वरूप आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत आज श्री बालाजी जन्मोत्सव महायज्ञ 2026 का देव पूजन के साथ मंदिर अधिष्ठान सुरेंद्र मोहन संजू ने श्री बालाजी महाराज को चोला अर्पण किया। पंडित अजय किरण भागवताचार्य के सानिध्य में चल रहे राश्ट्र कल्याणार्थ मनोकामनापूर्ण अखंड श्री हनुमाचा चालीसा 100 पाठों का विषेश अनुश्ठान सम्पन्न कर राष्ट्र कल्याण को चल रहे श्री सुदर्शन महायज्ञ में पूर्णाहूति देकर यज्ञ को विश्राम दिया गय।
इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गंुबर एव भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेष जैन ने कहा कि श्री बाला जी महाराज की हम सभी पर कृपा बनी रहे प्रभु से हम ऐसी प्रार्थना करते है और सभी की जीवन में सुख समृद्धि में आये हम सभी की प्रभु से ऐसी प्रार्थना है। इस दौरान पार्शद मुकेष गखक्ड, पूर्व पार्षद मानसिंह जैन, अध्यक्ष मुकेश चैरसिया, कार्यक्रम संयोजक पवन गोयल, सुरेंद्र मोहन संजू, सतीश सिंघल, नितिन कंसल, राजकुमार गोयल, मुकेश मित्तल, विजय गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, अजय शर्मा, विजय शर्मा, शिवाशु गोयल, मोहित शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
