
दहेज उत्पीडन के आरोपियो की गिरफतारी की मांग को लेकर राष्टरीय बजरंग दल कार्यकर्ताओ व पिडितो ने कोतवाली पर धरना दिया
नकुड 7 फरवरी इंद्रेश। भैरमउ में एक विवाहिता के साथ दहेज उत्पीडन के मामले मे पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के विरोध में राष्टरीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने महिला के मा यका पक्ष के साथ मिलकर कोवताली मे धरना दिया। बजरंगदल कार्यकर्ताओ ने थाने मे हनुमान चालिशा का पाठकर पुलिस का सदबुद्धि देने की कामना की।
राष्टरीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विकास सैनी , पिडिता के पिता, भाई , व रोशनलाल, पंकज अनूप मोहरसिंह, राहुल सढोली, टिंकु, अनुज कुमार दर्जनो अन्य व्यक्तियो ने कोतवाली पर धरना दिया। उन्होंने बताया कि शामली जनपद के ग्राम भोगीमाजरा निवासी महिला की शादी भैरमउ मे लोकेश पुत्र सकटु के साथ हुई थी। कुछ दिन पूर्व उसके ससुराल पक्ष ने उसका भ्रुण जबरन भ्रुण टेस्ट कराया । महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष उसका गर्भपात कराने का दबाव डाल रहा था।
गर्भपात कराने से मना करने पर आरोपियो ने उसके साथ मारपीट की। जिसकी सूचना उसने मायका पक्ष को दी। जिसके बाद उसके मायका पक्ष के लोग भैरमउ आये । आरोप है कि बातचित के दौरान ससुराल पक्ष ने मायका पक्ष पर हमला बोल दिया। जिसमे कई लोग घायल हो गये। साथजिस गाडी मे वे आये थे उसे भी तोड दिया। धरना दे रह व्यक्तियो ने आरोप गलाया कि डेढ माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ कोई कार्रवाई नंही की।
धरने के दौरान ही पुलिस ने महिला के आरोपी पति लोकेश को गिरफतार कर लिया। जिससे धरने पर बैठे लोग शांत हुए। पुलिस ने धरने पर बैठे ग्रामीणो को शेष आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफतार करने का आश्वासन दिया।
