न्याय के लिए उच्चाधिकारियों के चक्कर काटकर रही है बलात्कार पीडि़ता

- सहारनपुर में एसपी देहात से गुहार लगाने जाती बलात्कार पीडि़ता।
सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा का दावा करती रहे परंतु भाजपा के शासनकाल में भी महिलाएं अन्याय व शोषण का शिकार बन रही हैं। थाना फतेहपुर क्षेत्रांतर्गत एक गांव में सगे देवर ने ही एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीडि़त महिला थाने से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक गुहार लगा चुकी है परंतु आरोपी के खिलाफ अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
थाना फतेहपुर क्षेत्रांतर्गत गांव बडक़ला निवासी एक महिला ने आज पुलिस लाइन पहुंचकर एसपी देहात अतुल शर्मा को सौंपे प्रार्थना पत्र में बताया कि विगत 12 जून को जब वह घर पर अकेली थी, उसी समय प्रार्थिया का देवर घर में घुस आया तथा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोप ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी तथा चाकू की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता ने बताया कि जब उसने घटना की जानकारी अपने पति व जेठ को दी तथा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा था तो यह कोई बड़ी बात नहीं। ऐसा तो चलता ही रहता है और उसे घर में बंद कर दिया ताकि वह रिपोर्ट दर्ज न करा सके।
पीडि़ता ने बताया कि उसने पूर्व में भी थाने व एसपी देहात के यहां प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी देवर को उठा लिया था परंतु अभी न तो कोई मुकदमा दर्ज किया है और न ही कोई कार्रवाई की है तथा उल्टे ही पीडि़ता पर फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है। पीडि़त महिला ने एसपी देहात से आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।