राव मुशर्रफ अली पुंडीर ने नगर के मंदिर पहुंचकर किया शिवलिंग का जलाभिषेक

राव मुशर्रफ अली पुंडीर ने नगर के मंदिर पहुंचकर किया शिवलिंग का जलाभिषेक
  • मंत्रोच्चारण के साथ की पूजा-अर्चना, बोले भगवान भोलेनाथ जल्दी बुलाएंगे वाराणसी।

देवबंद: राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ अली पुंडीर ने देवबंद इलाके के एक शिव मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इतना ही नहीं राव मुशर्रफ अली ने जलाभिषेक के अलावा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना भी की। इस अवसर पर राव मुशर्रफ ने कहा कि जल्दी ही भगवान भोलेनाथ उन्हें वाराणसी बुलाएंगे। शिवलिंग पर जल अर्पित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर भी खुब शेयर किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार देवबंद के शिव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर हिन्दू मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। एक तरफ जहां हिन्दू संगठन इसकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं इस्लाम से जुड़े लोग इसे इस्लाम के खिलाफ बता रहे हैं।

राव मुशर्रफ अली पुंडीर ने जलाभिषेक करने के बाद कहा कि भगवान शिव भोलेनाथ की हम सब पर कृपा बनी रहे। हमने अपने पूर्वजों की परंपराओं और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए हमने जलाभिषेक किया है। भगवान भोले नाथ में उनकी आस्था है, जल्द ही भगवान भोलेनाथ हमें वाराणसी बुलाएंगे, तो वे वहां भी भोले बाबा का जलाभिषेक करेंगे।