नए कृषि कानून किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले: राव कैसर

नए कृषि कानून किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले: राव कैसर
  • राष्ट्रीय लोकदल की आगामी तीन मार्च को नकुड़ में होने वाली किसान महापंचायत के लिए रालोद पदाधिकारियों ने देवबंद सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से पंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।

देवबंद [24CN] :  शुक्रवार को रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर ने क्षेत्र के गांव गंगदासपुर, कुरलकी, गुनारसा, गुनारसा, चंदेना कोली, नन्हेड़ा आसा, साखन, तल्हेड़ी, पनियाली, आदि में जनसंपर्क किया। जनसम्र्पक के दौरान राव कैसर ने कहा कि पिछले तीन महीनों से किसान दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है लेकिन सरकार हठधर्मी से बाज नहीं आ रही है।

प्रदेश महासचिव चै. धीर सिंह ने कहा कि नए कृषि कानून किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले है। किसानों की मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। बताया कि अगामी तीन मार्च को होने वाली महापंचायत को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चैधरी संबोधित करेंगे। उन्होंने किसानों से महापंचायत में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। इस दौरान नगराध्यक्ष सलीम ख्वाजा, अनुराग आर्य, जोगेंद्र सिंह, शमीम अहमद, कालूराम, प्रकाशवीर शास्त्री, आदि शामिल थे।

यह भी पढे >>सिद्धू के करीबी पंजाब कांग्रेस MLA परगट सिंह का अमरिंदर पर निशाना, 2022 के (24city.news)