राव अब्दुल बने भाकियू संग्राम के जिलाध्यक्ष
- सहारनपुर में भाकियू संग्राम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को नियुक्ति पत्र सौंपते पदाधिकारी।
चिलकाना। भारतीय किसान यूनियन संग्राम अराजनीतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव मुशर्रफ ने थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव खेड़ा मवात के ग्राम प्रधान राव अब्दुल हाई को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव खेड़ा मवात स्थित राव अब्दुल हाई के आवास पर आयोजित भाकियू संग्राम अराजनीतिक की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राव मुशर्रफ ने राव अब्दुल हाई को नियुक्ति पत्र सौंपकर संगठन का जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राव अब्दुल हाई ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह गरीब व मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करेंगे तथा किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन पर जो विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इस दौरान इरफान ठेकेदार, मुस्तकीम ठेकेदार, मन्नान समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
