रणदेवा की बेटी ने नवी मुंबई मे खेले गये WPL मे रचा इतिहास

रणदेवा की बेटी ने नवी मुंबई मे खेले गये WPL मे रचा इतिहास
नंदनी शर्मा

नकुड [इंद्रेश] । रणदेवा की बेटी नंदनी शर्मा ने डब्लुयपीएल मे एक मैच मे पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। नंदनी ने तीन गेंदो मे लगातार तीन विकेट लेकर हट्रिक्क लगायी जो डब्लयु पीएल 2026 की पहली विकेट हेटरिक है।

नंदनी को दिल्ली केपिटल ने 20 लाख रूपये मे खरीदा था। जो गुजरात ज्वाइंटस के साथ खेल रही थी। डब्लयुपीएल मे नंदनी पहली बार खेल रही है। उसने डब्युपीएल T-20 मे गुजरात ज्ंवाईटस के साथ खेलते हुए चार ओवर मे 33 रन देकर पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। उसने तीन बाल मे लगातार तीन विकेट लेकर गुजरात को तगडा झटका दिया। यह मैच 11 जनवरी का नवी मुंबई मे खेला गया था। इस मैच से नंदनी क्रिकेट प्रेमियो की नजरो मे आ गयी है।

नंदनी शर्मा श्यामसुंदर भट की पुत्री है जो चंडीगढ मे रहते है। वे मूल रूप से सहारनपुर जनपद के रणदेवा गांव के रहने वाले हैं । नंदनी इससे पहले चंडीगढ वुमेन्सं क्रिकेट टीम की ओर से डोमेस्टिक टीम मे खेलती थी। दिल्ली केपीटलस की ओर से पहली बार वे डब्ल्युपीएल मे हिस्सा ले रही है। मात्र 24 वर्ष की उम्र मे उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर सहारनपुर जनपद का नाम रोशन किया है।

उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के लोग खुश है। खासकर रणदेवा गांव के लोग तो बेहद प्रशन्न है। रणदेवा निवासी रामकुमार शर्मा, सतीश शर्मा ने कहा कि नंदनी ने कमाल कर दिया है। उनकी यह उपलब्धि रणदेवा के लिये इतिहास बन गयी है। गावं के ही सुरेंद कोरी इसे बडी उपलब्धी बताया।

ब्लाक प्रमुख सुभाष चौधरी ने कहा कि यह नंदनी की उपलब्धि रणदेवा नही बल्कि पूरे क्षेत्र की उपलब्धि है। जबकि नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष दिग्विजय त्यागी ने कहा कि नंदनी की इस उपलब्धि से जनपद का गौरव बढा है।