व्यापारियों की समस्याओं को उठाना ही प्राथमिकता: राणा

सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को उठाना ही हमारी प्राथमिकता है। जिलाध्यक्ष जयवीर राणा आज जनता रोड प्रीति विहार स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विद्युत बिलों पर जीएसटी लगाना सही नहीं है। उन्होंने सुशील काम्बोज को जिला महामंत्री, सीमा जायसवाल को महिला मोर्चा की जिला महामंत्री, आशा राठौर को जिला कोषाध्यक्ष, पंकज मदनूकी व विदित नारंग को जिला उपाध्यक्ष, शाहनवाज, मौ. सत्तार, विशाल सैनी को जिला मंत्री बनाने की घोषणा की। व्यापार मंडल के संरक्षक राजकुमार राजू व प्रदेश मंत्री राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होकर व्यापार मंडल को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान संदीप सैनी, जौली प्रजापति, सचिन आदि व्यापारी मौजूद रहे।