घर-घर तिरंगा लहराने के अभियान में विशेष भूमिका निभाएं: राणा

सहारनपुर [24CN]। श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभोर राणा ने कहा कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव में युवा अधिक से भागीदारी कर देश की सम्प्रभुता के प्रतीक तिरंगे को घर-घर फहराने में विशेष भूमिका का निर्वहन करें। विभोर राणा आज यहां हकीकत नगर स्थित शिविर कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा लहराने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग सभी डाकघरों में तिरगे उपलब्ध हैं।

श्री राणा ने कहा कि श्रीराम सेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबंध हैं और आजादी के अमृत महोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने के लिए तन-मन-धन से जुटी हैं। विभोर राणा ने कहा कि श्रीराम सेना से जुड़े 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सक्रिय हैं जो देश व प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अमृत महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्रीय पर्वों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए तत्परता बरतनी चाहिए।