अंबेेहेटा मे रामलीला मंचन को लेकर उठे विवाद का पटाक्षेप , गुरूवार से शुरू हो सकती है रामलीला

अंबेेहेटा मे रामलीला मंचन को लेकर उठे विवाद का पटाक्षेप , गुरूवार से शुरू हो सकती है रामलीला

नकुड 18 सितबंर इंद्रेश। अंबेहेटा कस्बे मे रामलीला के विवाद का पटाक्षेप हो गया है। देर रात प्रशासन ने कस्बे में रामलीला मंचन की अनमति दे दी है। उधर रामलीला कमेटी के प्रधान विनोद मिततल ने कमेटी के प्रधान पद से हटने की घोषणा की है।

देर रात एसडीएम सुरेंद्र कुमार , सीओ नकुड व प्रभारी निरिक्षक संतोष कुमार त्यागी ने रामलीला कमेटी के दोनो पक्षो का बुलाकर आपस मे सुलह करने को कहा। साथ ही विनोद मिततल को कमेटी का प्रधान बनाया। साथ ही प्रशासन ने एक पखवाडे से लटकायी गयी रामलीला मंचन की अनुमति भी प्रदान कर दी।

गुरूवार को सुबह कमेटी के प्रधान विनोद मिततल ने साफ किया िकवे रामलीला कमेटी के प्रधान नंही रहेंगंे । उन्होंने कहा कि उन्हे नगर के सर्वसमाज ने कमेटी का प्रधान बनाया था। वे प्रशासन द्वारा कमेटी का प्रधान पद देने के प्रस्ताव को स्वीकार नंही करेगे। पंरतु रामलीला मंचन को उनका पूरा समर्थन रहेगा। गौरतलब है कि अंबेहेटा कस्बे में विगत 33 वर्षो से रामलीला का मंचन होता रहाा है। पंरतु इस बार प्रशासन ने रामलीला कमेटी को रामलीला मंचन की अनुमति नंही दी।

नगर वासियो का आरोप था कि राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण प्रशासन रामलीला नहीं होने दे रहा है। कव्बे मे रामलीला का मंचन बुद्धवार से शुरू होना था। पंरतु अनुमति न मिलने से मंचन शुरू नहीं हो पाया । पंरतु देर सोशाल मिडिया व डिजिटल मिडिया पर प्रशासन की आलोचना होने के बाद अंततः प्रशासन को दोनो पक्षो को बुलाकर अनुमति देनी पडी। अब आशा है कि गुरूवार से अंबेहेटा मे रामलीला का मंचन शुरू हो सकता है।