रामलीला मे भगवान राम के अ योध्या लौटने पर उनके राजतिलक के साथ ही नकुड मे रामलीला महोत्सव संपन्न हुआ

रामलीला मे भगवान राम के अ योध्या लौटने पर उनके राजतिलक के साथ ही नकुड मे रामलीला महोत्सव संपन्न हुआ
  • भगवान राम का राजतिलक करते पालिकाध्यक्ष

नकुड 23 अप्रैल इंद्रेश। नगर मे चल रही रामलीला अयोध्या मे भगवान राम के राजतिलक के साथ ही संपन्न हो गयी। इससे पूर्व कलाकारो ने लंका से वापस लौटने पर नंदीग्राम में श्रीराम व भरत मिलाप का मंचन किया।

भगवान राम सीता व लक्ष्मण लंका विजय के बाद वानरो राक्षसों के साथ अयोध्या आये तो अयोध्य मे उत्सव का माहौल उत्पन्न हो गया। नगरवासियो ने अपने घरो को सजाय। राजमहल को सजाया गया । वशिष्ठ मूनि श्री राम के राज्याभिषेक की तैयारी मे लग गये। नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने भगवान राम का राजतिलक किया। इस मौके पर वक्ताओ ने कहा कि पुरूषोत्तम भगवान राम के आर्दश जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

जनक बाजार मे संपन्न हुआ भरत मिलाप का अभिनय

इससे पूर्व मंगलवार को दुपहर बाद जनक बाजार मे भरत मिलाप की लीला का मंचन कि या गया। भगवान राम पुष्पक विमान से सीता जी व लक्ष्मण वीर हनुमान विभिषण, सुग्रीव व अंगद जैसे महाबलियो के साथ वापस आये उनका विमान नंदीग्राम में निवास कर रहे भरत जी की कुटिया के पास रूका। जहंा भगवान राम भरत जी व अयोध्या वासियो से गले मिले।साथ सभी माताओ के चरण स्पर्श किये। भरत जी व श्री राम के मिलन की घडी पर कई दर्शक भावविभोर हो गये।

इस मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक मनोज गोयल, वरूण मिततल, हरीश गर्ग , पंकज जैन, विजेंद्र नारायण, विजय त्यागी, नवदीप मिततल आदि ने पत्रकारो व सहयोगियो का आभार जताया। कहा कि सभी के सहयोग से ही 18 दिनो तक चला रामलीला महोत्सव निर्विघ्न संपन्न हो गया है।

Jamia Tibbia