shobhit University Gangoh
 

आगामी चुनाव मंे जनता भाजपा को वोट की ताकत दिखायेगी: रामकिशन

आगामी चुनाव मंे जनता भाजपा को वोट की ताकत दिखायेगी: रामकिशन
  •  सपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने किसानो गरीबो मजदूरो को रुलाया है देश की जनता आने वाले चुनावो में वोटो की ताकत से हरायेगी ।

देवबंद [24CN] : नगर के मौहल्ला सैनी सराय स्थित समाजवादी पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि आज गरीब किसान मजदूर वर्ग अपनी जमीन को बचाने के लिए सड़क पर आन्दोलन कर रहा है जबकि सपा ने हमेशा किसान मजदूर व गरीब लोगों को प्राथमिकता दी है। उन्होने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तन-मन धन से किसान के साथ मिलकर भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगें। बैठक की अध्यक्षता नवाब सिंह यादव ने एंव संचालन डा संदीप सैनी द्वारा किया गया। इस मौके पर अनिल सैनी, केहर सिंह सैनी, रवि सैनी, विकास सैनी, सोनू सैनी, संजय सैनी, नरेश सैनी,  बबलू,  मिंटू सैनी आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia