जनमंच में 13 अक्टूबर को रामायण काॅन्क्लेव का आयोजन

जनमंच में 13 अक्टूबर को रामायण काॅन्क्लेव का आयोजन

सहारनपुर [24CN]। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री रजनीश कुमार मिश्र ने कहा कि संस्कृति एवं पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा 13 अक्टूबर 2021 को रामायण काॅन्क्लेव का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। उन्होने कहा कि आयोजन में गोष्ठी एवं परिचर्चा, भजन, लोकगायन, रागनी एवं लोक नृत्य आदि प्रस्तुत किए जाएंगे। रामायण काॅन्क्लेव के लिए नगर निगम को निर्देश दिए कि 13 अक्टूबर को जनमंच में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

श्री रजनीश कुमार मिश्र आज कलेक्ट्रेट सभागार में 13 अक्टूबर से आयोजित होने वाले रामायण काॅन्क्लेव के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि समय से मुख्य अतिथि को आमंत्रित किया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि नगर निगम अपने स्तर से भी मौहल्लों में कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि रामायण काॅन्क्लेव सायं 04ः00 बजे से लेकर रात्रि 09ः00 बजे तक जनमंच सभागार में आयोजित किया जायेंगा। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

बैठक में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी श्रीमती अंजू चैधरी, मेरठ संग्रहालय के अध्यक्ष श्री पतरू मौर्या, उपायुक्त स्वतः रोजगार श्री अरूण कुमार उपाध्याय तथा संबंधित विभागों के अधिकारीगण और समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।