shobhit University Gangoh
 

आज से StarPlus पर आएगी रामानंद सागर की ‘रामायण’, लोगों ने चैनल से की खास रिक्वेस्ट

आज से StarPlus पर आएगी रामानंद सागर की ‘रामायण’, लोगों ने चैनल से की खास रिक्वेस्ट

नई दिल्ली  दूरदर्शन पर रामानंद सागर की ‘रामायण’ खत्म हो गई है। रामायाण के खत्म होते ही लोगों में खासी उदासी देखने को मिली। लोगों ने तो इसे फिर से शुरू करने की रिक्वेस्ट तक कर डाली। सोशल मीडिया पर लोगों की उदासी और निराशा खास झलकी, कई लोगों ने तो यह तक कह दिया कि अब टीवी पर क्या देखेंगे। वहीं जो दर्शक रामायाण को मिस कर रहे थे उनके लिए खुशखबरी है कि रामानंद सागर की ‘रामायण’ फिर से टीवी पर लौट रही है और इसका फिर से प्रसारण होगा। जी हां इस बार रामायाण स्टार प्लस पर टेलिकास्ट होगी और चैनल ने इसकी टाइमिंग सोमवार से रविवार शाम 7.30 रखी है।

दूसरी तरफ बी.आर. चोपड़ा का सीरियल ‘महाभारत’ कलर्स चैनल पर सोमवार से शुक्रवार शाम को 7 बजे दिखाया जाएगा। रामायाण के समय को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने चैनल से खास अपील की है। लोगों ने चैनल को रिक्वेस्ट की कि रामायाण के समय को बदल दिया जाए क्योंकि यही समय उनका महाभारत देखने का होता है जो डीडी भारती पर आती है।

लोगों ने कहा कि इससे वह न तो महाभारत अच्छे से देख पाएंगे और न ही रामायाण। कई यूजर्स ने लिखा कि जो स्टार प्लस पर महाभारत आती है उसका समय क्या होगा। प्लीज उसकी टाइमिंग मत बदलो और उसे बंद मत करना। नई स्टार कास्ट के साथ स्टार प्लस पर नई महाभारत भी इन दिनों दिखाई जा रही है।

2013 में आया महाभारत का नया शो काफी पंसद किया गया था। इसकी स्टार कास्ट भी काफी फेमस हुई थी। खासकर भगवान श्री कृष्ण का रोल अदा करने वाले सौरभ राज जैन। लोग उनकी अदा , मुस्कान और चंचलता के काफी कायल हुए थे। बता दें कि कोरोना कारण लॉकडाउन में लोगों की अपील पर ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ का पुन: प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू किया गया था। दोनों ही सीरियलों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। ‘रामायण’ के कारण दूरदर्शन की टीआरपी ने दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। दूरदर्शन और रामायाण ट्रेनिंग में रहे और दोनों ने ही अपार सफलता पाई। रामायाण ने ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के व्यूअरशिप के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

Jamia Tibbia