सनातन धर्म के जागृत संत हैं रामकृष्ण परमहंस: स्वामी कालेंद्रानंद महाराज
- सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में ज्ञान की अमृत वर्षा करते स्वामी कालेंद्रानंद महाराज।
सहारनपुर। स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा कि राम कृष्ण परमहंस सनातन धर्म के जागृत संत हैं। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री रामकृष्ण परमहंस जन्मोत्सव के अवसर पर ज्ञान की अमृतवर्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा स्वामी रामकृष्ण परमहंस ऐसे जागृत संत थे जिन्होंने मां काली की प्रतिमा को सजीव रूप में जागृत किया जो उनसे बातें किया करती थी और उनके हाथ से भोग प्रसाद खाती थी। रामकृष्ण परमहंस जी का जीवन जन कल्याण के लिए समर्पित रहा स्वामी विवेकानंद जैसे उनके परम शिष्यों में से एक थे जिन्होंने जनकल्याण के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। महाराज श्री ने कहा यदि गुरु जागृत एवं समर्थ है तो शिष्य में जागृति निश्चित हो जाती है बिना जागृति के प्रभु की प्राप्ति संभव नहीं है। इसलिए जागृत गुरु की शरणागति ही जीव का उद्धार करती है। कार्यक्रम में रमेश चंद शर्मा, नरेश चंदेल, अश्विनी काम्बोज, राजेंद्र धीमान, संजय जैन, मांगेराम त्यागी, अश्वनी त्यागी, ज्ञानेंद्र पुंडीर, वर्षा, किरण, बबली, विभा, संगीता, बबीता, राजबाला, सुदेश आदि श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
