shobhit University Gangoh
 

रामविलास पासवान फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती, फेफड़ों और किडनी में परेशानी की शिकायत

नई दिल्ली  केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनको दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनको फेफड़ों और किडनी में परेशानी की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 74 वर्षीय रामविलास पासवान की हालत स्थिर बनी हुई है। उनके इलाज में जुटे डॉक्टरों का कहना है कि पासवान कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं। उनका हृदय भी ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है लेकिन राहत की बात यह है कि उनकी हालत स्थिर है।

PunjabKesari

बता दें कि रामविलास पासवान मोदी सरकार में उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का पदभार संभाल रहे और साथ ही वे बिहार की लोक जन शक्ति पार्टी के प्रमुख भी हैं। पिछले 32 सालों में अब तक वे 11 चुनाव लड़ चुके हैं और 9 चुनाव जीत चुके हैं। रामविलास पासवान 6 बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। 16वीं लोकसभा में वो बिहार के हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं।

Jamia Tibbia