नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया
शोभायात्रा मे भगवान राम के बाल स्वरूप की भव्य झांकी

नकुड 27 मार्च इंद्रेश। क्षेत्र मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर नगर मे भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।

रामनवमी पर नगर के मंदिरो ंमे सुबह से ही भक्तों की लाईन लगी रही। रामभक्तों ने मंिदरो मे जाकर भगवान राम की पूजा अर्चना की। इस मौंके पर शिवाला महादेव मंिदर , राजजानकी मंदिर , व नयागंाव रोड रामंमंिदर में श्रद्धालुओ ने भगवान राम की पूजा अर्चना की।

इसके अलावा नगर में भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गयी। शोभायात्रा थाने के पीछे स्थित सरस्वती सत्संग भवन से शुरू होकर नगर पालिका चैक , तहसील मुख्यालय, मैन बाजार , को होता हुआ रामलीला भवन पहुंचकर संपन्न हो गयीं । बंेड बाजो के साथ निकाली गयी शोभायात्रा में भगवान राम के बाल स्वरूप की अयोध्या स्थापित प्िरतमा की भव्य झांकी प्रदर्शित की गयी थी। इसके अलावा वीर हनुमान की झांकी का भी प्रदर्शन किया गया था।

इस मौके पर जगमाल सिंह एडवोकेट, प्रदीप धनगर, जितेंद्र सैनी, डा0 वेदप्रकाश सैनी, सहित कई अन्य अग्रणी व्यक्ति उपस्थित रहे।


Leave a Reply