रालोद की जिला कार्यकारिणी घोषित

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राव केसर ने जम्बोजेट जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए आठ उपाध्यक्ष व नौ महासचिव मनोनीत करने की घोषणा की है।

रालोद के जिलाध्यक्ष राव कैसर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के अनुमोदन व क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन की संस्तुति के उपरांत जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें हरपाल वाल्मीकि, राव फरमान, गजेंद्र चौधरी, राव जान मौहम्मद, पंकज चौधरी, सतपाल कालड़ा, रविंद्र गुर्जर, आशु चौहान को जिला उपाध्यक्ष, नीरज पूनिया, अरविंद चौधरी, फखरूल इस्लाम, चौ. रूपेश, प्रदीप रिंकू, अशोक मुखिया, राव मोहसिन, मंजुल चावला व शौकीन राणा को महासचिव नियुक्त किया गया।

उन्होंने बताया कि अमन सिंह, नरेश चौधरी, कृष्ण पाल, सुनील राणा, इरशाद अहमद, विकास चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, करतपाल, स. ओमकार सिंह, राव आरिफ, रविंद्र त्यागी, रामपाल सिंह, श्रवण काम्बोज, विशाल काम्बोज, जसमेर प्रधान, नवाब मलिक, जयपाल सैनी, संजय काम्बोज, सतपाल सिंह, प्रवेश कश्यप, मुजक्किर राणा, विक्रम सिंह गुर्जर, राव उस्मान, प्रवीण धनकर, महावीर सैनी, सागर चौधरी, कालूराम प्रधान, नेकीराम प्रधान, मोहित चौधरी, धनवीर चौधरी, अमरीश कुमार को सचिव, मिराज अहमद, राव जमशेद, जयप्रकाश, फरमान सिद्दीकी, जावेद अहमद, जितेंद्र चौधरी, गणेश चौधरी, ज्ञान सिंह, कारी आजम, मौ. इरशाद, इसरार, कुरबान अली, इमरान अहमद, फुरकान अहमद, नासिर हुसैन, नीरज जाट, अंकित कुमार, श्याम सिंह, ओमकार शर्मा, मामुद्दीन, निसार, राजीव, महबूब, शादाब, वहाब खां, याकूब, साजिद व बाबू को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि सान्ना चौधरी को बेहट विधानसभा अध्यक्ष, हरेंद्र चौधरी को नकुड़ विधानसभा अध्यक्ष, नदीम अहमद को देहात विस अध्यक्ष, आसिफ अंसारी को सहारनपुर नगर, श्रीमती रेखा धनकर को रामपुर मनिहारान व सलीम ख्वाजा को देवबंद तथा संदीप चौधरी को गंगोह विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।