रालोद कार्यकर्ताओं ने किया हवन यज्ञ

रालोद कार्यकर्ताओं ने किया हवन यज्ञ
  • सहारनपुर में हवन-यज्ञ करते रालोद कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN] । राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. अजित सिंह की तेरहवीं के उपलक्ष में हवन यज्ञ आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा चौ. अजित सिंह के बताए रास्ते का अनुसरण करने का संकल्प लिया। स्थानीय देहरादून रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस में रालोद कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. अजित सिंह की तेरहवीं के उपलक्ष में हवन यज्ञ का आयोजन किया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राव कैसर के नेतृत्व में मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति दी और चौ. अजित सिंह के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह के निधन के बाद हम लोग स्वयं को अनाथ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने हमारे लिए जो किया हम उसे कभी भुला नहीं सकते। उन्होंने हमेशा किसानों व मजदूरों की लड़ाई लड़ी तथा कभी पीछे मुडक़र नहीं देखा। इस दौरान चौ. धीरसिंह, पार्षद प्रतिनिधि आरिफ अंसारी, बिजेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।