shobhit University Gangoh
 

अपने दम पर पंचायत चुनाव लड़ेगी रालोद: बालियान

अपने दम पर पंचायत चुनाव लड़ेगी रालोद: बालियान
  • सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष।

सहारनपुर [24CN] । राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं बचा है। अधिकारी बेलगाम हैं, सरकार दूसरों के कामों पर अपना लेवल लगाकर झूठी वाहवाही लूट रही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह आज यहां देहरादून चौक स्थित लोनिवि के अतिथिगृह में पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने चार साल के कार्यकाल में ऐसा कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया। भाजपा सरकार स्वयं ही अपनी पीठ थपथपा रही है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।

राष्ट्रीय सचिव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रभारी ब्रह्मसिंह बालियान ने कहा कि रालोद अपने दम पर जनपद सहारनपुर में सभी वर्गों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि रालोद के टिकट पर चुनाव लडऩे के इच्छुक उम्मीदवारों से 28 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे जिसके लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जो सभी नामों पर विचार करके क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह को प्रेषित करेगी। तत्पश्चात हाईकमान की संस्तुति पर अंतिम सूची जारी की जाएगी।

रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर, प्रदेश महासचिव चौ. धीरसिंह व हस्तिनापुर क्षेत्र के सचिव चौ. अर्जुन सिंह ने कहा कि आज देश व प्रदेश में महंगाई चरमसीमा पर है। तेल व गैस के दाम आसमान को छू रहे हैं। उन्होंने जिला जिला पंचायत का चुनाव किसान व महंगाई के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता इस चुनाव को सेमीफाइनल मानकर रालोद समर्थित उम्मीदवारों को जिताने का काम करें। वार्ता के दौरान चौ. अयूब हसन, भूरा मलिक, रमेश चौहान, फखरूम इस्लाम, शौकीन राणा, राव फरमान, सागर चौधरी, अनुज वर्मा, आरिफ मुखिया, राव जान मोहम्मद, प्रीतम सैनी, पार्षद आसिफ, राव उस्मान, महावीर सैनी आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia