दूसरे दिन भी परम्परागत ढंग से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

- सहारनपुर में रक्षाबंधन पर्व पर भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती बहन।
सहारनपुर [24CN]। भाई-बहन के आपसी प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व आज दूसरे दिन भी परम्परागत ढंग से मनाया गया। कुछ ज्योतिषियों द्वारा बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन भद्राकाल में होने की बात कहकर अशुभ बताने के चलते अनेक बहनों ने रक्षाबंधन का पर्व नहीं मनाया था। इसलिए बहन-भाइयों ने आज शुक्रवार को यह पर्व मनाया। जबकि सरकारी कार्यालयों में रक्षाबंधन पर्व की छुट्टी भी आज ही है। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु जीवन व उज्जवल भविष्य की कामना की। जबकि भाइयों ने भी बहनों को नगदी व उपहार देकर उन्हें सुरक्षा का वचन दिया।
गौरतलब है कि भारतीय संस्कृति में श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर्व का विशेष महत्व है। रक्षाबंधन पर्व पर आज दूसरे दिन भी बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके उज्जवल भविष्य व सुखी जीवन की कामना की। भाइयों द्वारा भी बहनों को नगदी, उपहार व कपड़े देकर उनकी सुरक्षा का वचन दिया। जबकि अनेक बहनों ने अपने मायके जाकर भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर व मुंह मीठा कराकर परम्परागत तरीके से रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
ग्राम बांदूखेड़ी सपा नेता प्रवीण बांदूखेड़ी की बहन ने भी अपने भाई को राखी बांधी। उधर रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर ट्रेनों व बसों में भारी भीड़ रही। ट्रेनें व बसें नाकाफी होने के कारण कुछ बहनों व भाइयों को प्राइवेट साधनों का सहारा