रेडिएन्ट प्ले स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
रामपुर मनिहारान। रेडिएन्ट प्ले स्कूल में भाई-बहन के प्रेम-स्नेह का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों के हाथों में राखी बांधकर उनसे रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ निरंजन सिंह इन्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह धीमान व स्कूल के प्रबंधक वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सोहल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह धीमान ने कहा कि राखी कच्चे सूत जैसी सस्ती वस्तु से लेकर रंगीन कलावे, रेशमी धागे तथा सोने या चांदी जैसी महंगी वस्तु तक की हो सकती है। फिर भी यह धागा इस रिश्ते में अनमोल है। रक्षा का मतलब सुरक्षा और बंधन का मतलब बाध्य है।
प्रधानाचार्य पूजा धीमान व शिक्षिका हिमानी देवी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बीच भारतीय संस्कृति का ज्ञान देना तथा इस पर्व की विशेषता को समझाना एवं संस्कारों को अवगत कराना था। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी अन्य उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर स्कूल के कोआर्डिनेटर प्रदीप धीमान, निदेशक हिमांशु धीमान, कृष्णा धीमान, कु. वंशिका, गायत्री धीमान, अमृत पांचाल, आयुष्मान चौधरी, वेदान्त, आर्यन, हैप्पी नूर, प्रज्ञा, दिव्या, परी, प्रिया, वरत, वैभव पंवार, दीपाली सैनी आदि मौजूद रहे।