कन्नौज : किसानों ने केंद्र सरकार से उनकी बात सुनने को कहा है। यदि ऐसा नहीं होता है तो प्रत्येक प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की विधानसभा का भी घेराव किया जाएगा। शुक्रवार को यह बात भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने दिल्ली से लखनऊ जाते समय यहां कही।
शुक्रवार दोपहर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से लखनऊ जा रहे टिकैत ने कहा कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में ऐतिहासिक महापंचायत होगी। उस दिन संयुक्त किसान मोर्चा बड़ा और कड़ा फैसला लेगा। किसानों का आंदोलन बिना किसी नतीजे के समाप्त नहीं होगा। इससे पहले तालग्राम क्षेत्र में गांव अमोलर के पास भाकियू के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शमीम सिद्दीकी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने काफिला रुकवा कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष कुसुम चौहान, जीतू यादव, मारूफ खान, डा. साजिद हुसैन, दीपक यादव, सुरेश यादव, इरशाद अली, महेंद्र ङ्क्षसह, दानिश खान, संजीव कुमार, अंकित पटेल, उपेंद्र ङ्क्षसह राजपूत, अनवर खान, शबनूर खान व मुईन अहमद मौजूद रहे।