• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Raju Srivastav Death: सीएम योगी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया दुख, बोले- हास्य कला की विधा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया

  • September 21, 2022
Raju Srivastav Death: सीएम योगी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया दुख, बोले- हास्य कला की विधा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया
  • Raju Srivastav Death मशहूर कामेड‍ियन राजू श्रीवास्‍तव के न‍िधन से स‍ियासी गल‍ियारों में भी शोक की लहर दौड़ गई। सपा छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले राजू श्रीवास्‍तव को मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्यनाथ ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने श्रद्धांजल‍ि दी।

लखनऊ।  मशहूर हास्‍य कलाकार राजू श्रीवास्‍तव के न‍िधन से बालीवुड ही नहीं राजनीत‍िक गल‍ियारों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ, उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रसपा प्रमुख श‍िवपाल यादव ने भी उनके न‍िधन पर शोक व्‍यक्‍त क‍िया है।

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख जताया। सीएम योगी ने कहा क‍ि, ‘अपनी अभिनव कला दक्षता द्वारा जीवनपर्यंत सभी का मनोरंजन करने वाले राजू श्रीवास्तव का निधन अत्यंत दुःखद है। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं।’

मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि, ‘राजू श्रीवास्तव ने हास्य कला की विधा को अपनी प्रतिभा एवं मेहनत से नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के माध्यम से प्रदेश की परंपरागत कला की विधाओं के उत्थान में उनका सराहनीय योगदान रहा।’

उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक प्रकट क‍िया। ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने कहा क‍ि, ‘फिल्म जगत में अपने सहज हास्य से एक अलग पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध कामेडियन एवं हमारे अतिप्रिय भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव के असामयिक निधन से मन व्यथित है। उनका निधन कला एवं फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।’

ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक वीड‍ियो जारी कर कामेड‍ियन राजू श्रीवास्तव की के न‍िधन पर शोक व्‍यक्‍त क‍िया। ब्रजेश पाठक ने कहा क‍ि, ‘आज विश्व प्रसिद्ध हास्य कलाकार मेरे अभिन्न मित्र राजू श्रीवास्तव जी के निधन से स्तब्ध व दुःखी हूं। ईश्वर पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।’

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख श‍िवपाल यादव ने भी मशहूर हास्‍य कलाकार राजू श्रीवास्‍तव के न‍िधन पर दुख प्रकट क‍िया। श‍िवपाल यादव ने कहा क‍ि, ‘हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के असामयिक निधन से स्तब्ध हूं…निःशब्द हूं…भारतीय रंगमंच पर बतौर हास्य अभिनेता उन्होंने अपने सहज हास्य अभिनय से करोड़ों दिलों पर राज किया। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!’

 

 


Post navigation

Prev
Next
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

  • March 3, 2026
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

  • March 3, 2026
दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया

दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया

  • March 3, 2026
हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

  • March 3, 2026
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त

खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त

  • March 3, 2026
तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

  • March 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार व जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी होली की शुभकामनाएं, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण उत्सव मनाने की अपील March 3, 2026
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर शाखा का रंगारंग होली मिलन समारोह संपन्न March 3, 2026
  • सहारनपुर की फाल्गुनी भारद्वाज ने रचा इतिहास, व्हील आॅफ फाॅरचून में जीते कई इनाम’ March 3, 2026
  • रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन, जनपद में चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था March 3, 2026
  • पुलिस ने एक महिला समेत गिरफ्तार किए एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले चार आरोपी March 3, 2026
  • फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग March 3, 2026
  • खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा March 3, 2026
  • दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया March 3, 2026
  • हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा March 3, 2026
  • PM Modi अब तो बोलिए! खामेनेई की मौत पर राहुल गांधी का सवाल- क्या हत्या का समर्थन करते हैं? March 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez