राजकुमार राजू बने व्यापार मंडल के जिला संरक्षक
- सहारनपुर में बैठक को सम्बोधित करते पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग।
सहारनपुर [24CN]। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि आज खुदरा व्यापार सुरक्षित नहीं है। इसलिए खुदरा व्यापारी को भी राहत पैकेज मिलना चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार राजू को व्यापार मंडल का जिला संरक्षक नियुक्त करने की घोषणा की। प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग आज यहां एक प्रतिष्ठान पर आयोजित पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सबको एकता के आधार पर अपनी बात को सरकार के सामने रखना है। उन्होंने मांग की कि व्यापारियों का तीन माह का विद्युत बिल व लॉकडाउन के समय का तीन माह का ब्याज माफ किया जाए। साथ ही बैंक की तीन माह की ईएमआई जमा करने की जिम्मेदारी भी सरकार की हो। 60 साल से ऊपर के व्यापारी को तत्काल प्रभाव से पेंशन योजना का लाभ मिले। साथ ही कमर्शियल विद्युत दरें घरेलू विद्युत दरों के बराबर की जाएं। इन तमाम मुद्दों को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल पूरे प्रदेश में जागरण अभियान चलाए हुए है।
जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारी समाज का सुरक्षा कवच है। इसलिए व्यापार मंडल को मजबूत करें ताकि प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग भी मजबूत हों और व्यापारियों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर मजबूती के साथ उठा सकें। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई जनपद में तरक्की की ओर अग्रसर है। भारी संख्या में व्यापारी इस संगठन से जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार राजू को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई का संरक्षक व पंकज मदनूकी को जिला मंत्री नियुक्त करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल त्यागी, सहारनपुर मंडल प्रभारी व महापौर संजीव वालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, प्रदेश मंत्री राजकुमार अरोड़ा, जिला महामंत्री डा. आदित्य राठी, जिला कोषाध्यक्ष महेश भोला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित धीमान, जिला उपाध्यक्ष अमित मदान, युवा जिलाध्यक्ष अमित ढींगरा, जिला युवा महामंत्री जोली प्रजापति, अमित पंडित, दिव्यलोक त्यागी, प्रवीण जैन, प्रदीप तोमर, संदीप सैनी, विजय बंसल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
