राजकुमार पंवार तीसरी बार बने अपना दल एस के जिलाध्यक्ष

- सहारनपुर में अपना दल एस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता।
सहारनपुर। अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने राजकुमार प्रधान को तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। अपना दल एस के राजौरी गार्डन स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा राजकुमार प्रधान को तीसरी बार अपना दल एस का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर माल्यार्पण कर स्वागत किय गया।
स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रधान ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार पाल ने जिस उम्मीद व विश्वास के साथ उन्हें तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी के साथ-साथ सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी भी भंग है। अब शीघ्र ही कर्मठ, सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ताओं को शामिल कर जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस दौरान रमजानी, नदीम मंसूरी, इकबाल मलिक, सुरेश कुमार, भारत भूषण, वेदपाल, राजेश, अब्दुल्ला, फुरकान, शुभम, अशोक, अंकित, सन्नी, सचिन, कमल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।