shobhit University Gangoh
 

कर्तव्य निष्ठा के साथ करेंगे पद का निर्वाहन: राजकिशोर गुप्ता

कर्तव्य निष्ठा के साथ करेंगे पद का निर्वाहन: राजकिशोर गुप्ता
  • राजकिशोर गुप्ता

देवबंद [24CN]: द दून वैली स्कूल के प्रबंधक राज किशोर गुप्ता को वैश्य समाज उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। राज किशोर गुप्ता को प्रदेश स्तर पर बड़ा पद दिए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। वैश्य समाज के लोगों का कहना है कि राजकिशोर गुप्ता के इस पद पर मनोनीत होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश संगठन के पश्चिमी क्षेत्र  प्रभारी दीपक कुमार के अनुमोदन पर संगठन के प्रदेश महामंत्री संजय केसरी की सहमति से  उत्तर प्रदेश का संगठन मंत्री बनाया गया है’ संगठन ने  जिम्मेदार पदाधिकारियों ने राज किशोर गुप्ता से संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा की है।

अपनी नियुक्ति पर राज किशोर गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश संगठन द्वारा उनको बड़ी जिम्मेदारी दी गई है’ जिसका निर्वहन वह कर्तव्य निष्ठा के साथ करेंग उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वह संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक  काम करें ’जो उम्मीद संगठन के उच्च पदाधिकारियों द्वारा उनसे की गई है उनकी अपेक्षाओं पर हर तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। राज किशोर गुप्ता को प्रदेश मंत्री बनने पर अशोक गुप्ता पत्रकार,  इसहाक बाले खान, विनीत जैन,  विजेश कंसल, दीपक राज सिंघल, पंकज गुप्ता, जरार बेग, राजेश गुप्ता, अयूब बैग आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

Jamia Tibbia