राजेश सैनी बने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव

राजेश सैनी बने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव
  • सहारनपुर में नवनियुक्त जिला सचिव को नियुक्ति पत्र सौंपते सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवा नेता राजेश सैनी बड़कला को समाजवादी पार्टी का जिला सचिव नियुक्त करने की घोषणा की है। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने युवा सपा नेता राजेश सैनी बड़कला को समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी में सचिव मनोनीत किया है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में समाज का प्रत्येक वर्ग दु:खी है क्योंकि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार एक के बाद एक जनविरोधी कानून लागू करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की चीनी मिल मालिकों के साथ सांठगांठ के चलते अभी तक किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ है। जबकि धान की फसल की खरीद भी सही न होने के कारण किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश का किसान व मजदूर भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने का काम करेगा।

नवनियुक्त जिला सचिव राजेश सैनी बड़कला ने कहा कि सपा हाईकमान के निर्देशानुसार पार्टी जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में युवा वर्ग को अधिक से अधिक संख्या में जोडऩे का काम किया जाएगा ताकि आगामी चुनाव में जनपद की सातों सीटों पर सपा का परचम लहराया जा सके। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण बांदूखेड़ी, मीडिया प्रभारी राव वजाहत, कुलदीप यादव, सुहेल राणा, महजबी खान, हसीन कुरैशी, आकाश पंवार, उमर अली, वेदपाल पटनी, अनुज मदनूकी, अमित शिवपुर, विशाल यादव, संदीप उर्फ अच्छन यादव आदि मौजूद रहे।