राजेश रानी बनी सपा महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष

राजेश रानी बनी सपा महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष
  • सहारनपुर में सपा महिला सभा की नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को मनोनयन पत्र सौंपती जिलाध्यक्ष महजबी खान।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान ने श्रीमती राजेश रानी को महिला सभा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने नवनियुक्त श्रीमती राजेश रानी को मनोनयन पत्र सौंपकर पार्टी को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही महिलाओं की सच्ची हितैषी है क्योंकि सपा शासनकाल में महिलाओं के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं लागू करने का काम किया गया था जिसे भाजपा ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार आने पर महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं लगाू करने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराने का काम करें ताकि आगाती विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनाई जा सके।जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी व महिला जिलाध्यक्ष महजबी खान ने कहा कि पदाधिकारी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का काम करें ताकि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जा सके।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राजेश रानी ने कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद व विश्वास के साथ उसे जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का काम करेगी। इस दौरान प्रवीण बांदूखेड़ी, राव वजाहत, जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र मौर्य, मंजीत सिंह, सोनू चौधरी, ऋषिपाल सांसी, अंजू रानी, अमित प्रधान, अखिल सैनी, बबली, वेदपाल पटनी, रूकसार, अफसाना, चौ. जुमला सिंह, विमलेश, रेखा रानी, सतीश, लोकेश, कर्मसिंह आदि मौजूद रहे।