shobhit University Gangoh
 

राजेश गुप्ता आठवीं बार बने अध्यक्ष तथा अलोक सिंघल महामंत्री

राजेश गुप्ता आठवीं बार बने अध्यक्ष तथा अलोक सिंघल महामंत्री

देवबंद [24CN] :  मंगलवार को देवबंद किरयाना एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव में राजेश गुप्ता को आठवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।  चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रविंद्र गांधी, पूर्व प्रधानाचार्य संतोष अग्वाल और वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रवीण कुमार जैन ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए राजेश गुप्ता को अध्यक्ष, मोहम्मद याकूब को उपाध्यक्ष, आलोक सिंघल महामंत्री, मनोज कंसल उपमंत्री, अनुज कुमार कोषाध्यक्ष और मुकेश अग्रवाल को आय-व्यय निरीक्षक निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। हुए। जबकि पंकज गंभीर वार्ड-१, अवनीश चैधरी वार्ड-२, अरविंद गुप्ता वार्ड-३, अनूप सिंह वार्ड-४, मौ. सरफराज वार्ड-५ तथा विनीत कुमार वार्ड-६ के लिए सदस्य निर्वाचित हुए।

Jamia Tibbia