रुपनगर। आपसी कलह से जूझ रही कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पार्टी को एकजुट करने में जुटे हैं। बुधवार को वह यहां पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों के घर पहुंचे। यहां पहुंचने पर राजा वड़िंग का पंजाब यूथ कांग्रेस प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों, नगर कौंसिल रुपनगर के प्रधान संजय वर्मा बेले वाले और सभी पार्षदों ने स्वागत किया। राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार बदले की भावना के साथ पुलिस मामले दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू की अपने स्तर पर की जा रही बैठकों का हाईकमान को नोटिस लेना चाहिए।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ द्वारा अनुशासन कमेटी के कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने संबंधी राजा वड़िंग ने कहा कि इस संबंधी हाईकमान को बनती कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई कांग्रेस नेता पार्टी विरोधी काम करता है, चाहें वह खुद राजा वड़िंग क्यों न हो, उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पार्टी में समूह कांग्रेस नेताओं को एकजुट करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

कुमार विश्वास और अल्का लांबा पर झूठा केस

राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार ने कांग्रेस नेत्री अलका लांबा और कवि कुमार विश्वास पर झूठे मामले दर्ज किए हैं। इसका वह सख्त विरोध करते हैं। इसी मुद्दे पर पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों ने कह कि वहा अलका लांबा और कुमार विश्वास के खिलाफ दर्ज झूठे मामले की निंदा करते हैं और इस मामले को ले कर पंजाब सरकार के खिलाफ धरना दिया जाएगा।

इस मौके पर नगर कौंसिल रूपनगर के सीनियर उपाध्यक्ष राजेश कुमार, उपाध्यक्ष पूनम कक्कड़, पार्षद अमरजीत सिंह जोली, पार्षद मोहित शर्मा, पार्षद चरणजीत सिंह चन्नी, पार्षद सरबजीत सैनी, पार्षद नीर गुप्ता, पार्षद गुरमीत रिंकू, पार्षद जसपिंदर कौर, पार्षद, पार्षद कुलविंदर कौर, पार्षद जसविंदर कौर, पार्षद रेखा रानी, पार्षद नीलम, संदीप वर्मा, दविंदर वर्मा, गोपाल वर्मा गोलू, परमिंदर पिंका, अमरजीत सिंह बिल्ला, सतिंदर नागी, भरत वालिया, परवेज सोनी, पुनीत कुमार, विजय कुमार मौजूद थे।