दिल्ली में बारिश ने बनाया 125 साल का नया रिकॉर्ड, 15 वर्ष में दूसरा सबसे कम गर्म रहा मई का महीना

माह की वर्षा ने आल टाइम रिकार्ड बना दिया। 1901 से लेकर 2025 तक इस बार का मई सर्वाधिक वर्षा वाला बन गया है। इस मई में 188.9 मिमी वर्षा हुई है जो मई 2008 में हुई 165 मिमी वर्षा से भी अधिक है। माह में चार माह तेज आंधी और वर्षा देखने को मिली।
2011 से लेकर 2025 तक मई माह में कितने दिन चली लू, कितना रहा औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)वर्ष लू वाले दिन औसत अधिकतम औसत न्यूनतम
2011 0 40.1 26.8
2012 1 40.5 26.4
2013 4 41.5 26.1
2015 0 38.6 24.4
2016 2 40.9 25.8
2017 1 40.1 26.8
2018 1 40.0 26.1
2019 1 40.4 25.6
2020 3 39.6 24.2
2021 0 39.5 24.4
2022 0 37.5 23.3
2023 0 40.0 26.0
2024 6 41.7 26.5
2025 0 37.5 25.3
असामान्य मौसमी गतिविधियाें इस बार मई में तापमान बढ़ने ही नहीं दिया। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आते रहे। कमजोर होने पर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के तौर पर मजबूत प्रभाव देते रहे। आंधी और वर्षा के हालात भी लगातार बनते रहे। पश्चिमोत्तर के साथ- साथ मध्य, पूर्वी व दक्षिणी भारत में भी वर्षा हुई है। आगे भी अभी भीषण गर्मी पड़ने या लू चलने के आसार नहीं बन रहे हैं।
डॉ मृत्यंजय महापात्रा, महानिदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग
शुक्रवार को आरेंज अलर्ट में भी बनी रही उमस भरी गर्मी
शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने तेज आंधी और वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया था। शाम को इसे यलो अलर्ट में तब्दील कर दिया गया। लेकिन खबर लिखे जाने तक वह भी सही न निकला। ना दिल्ली में आंधी चली और न खास वर्षा हुई। तेज धूप के चलते दिन भर उमस भरी गर्मी बनी रही।शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री कम 34.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 75 से 50 प्रतिशत रहा। लोधी रोड पर बूंदाबांदी भी देखने को मिली।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने और मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 व 28 डिग्री रह सकता है।