• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार, फरवरी माह भी रहेगा ठंडा – IMD

  • February 1, 2022
उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार, फरवरी माह भी रहेगा ठंडा – IMD
  • मौसम विभाग ने कहा फरवरी 2022 में पूर्वोत्तर भारत के पूर्वी हिस्से दक्षिण भारत के प्रायद्वीपीय इलाके और मध्य भारत के दक्षिण-पूर्वी हिस्से को छोड़कर देश के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। इन इलाकों में सामान्य या सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है।

नई दिल्ली। साल 2022 का दूसरा महीना फरवरी भी ठंडा रहेगा। मौसम विभाग ने सोमवार को जारी अपने पूर्वानुमान में बताया है कि फरवरी में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम तापमान रहने की संभावना है, जबकि पंजाब और हरियाणा में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा मासिक अनुमान में बताया गया है कि  पंजाब और हरियाणा को छोड़कर उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा, फरवरी 2022 में पूर्वोत्तर भारत के पूर्वी हिस्से, दक्षिण भारत के प्रायद्वीपीय इलाके और मध्य भारत के दक्षिण-पूर्वी हिस्से को छोड़कर देश के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। इन इलाकों में सामान्य या सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि ध्रुवीय प्रशांत क्षेत्र में इस समय कमजोर ला नीना परिस्थितियां सक्रिय हैं।

भीषण ठंड का संकेत है ला नीना

ला नीना मौसम संबंधित घटना है, जिसे भीषण ठंड से जोड़ा जाता है। विभाग ने बताया कि नवीनतम मानसून मिशन क्लाइमेट फोरकास्ट सिस्टम के पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि ला नीना की परिस्थितियां उत्तरी गोलार्ध में वसंत के मौसम से कमजोर पड़ना शुरू होंगी। यह 2022 की दूसरी तिमाही के दौरान तटस्थ स्थिति में पहुंचेंगी।

सरकारी प्रयासों से 96 शहरों में वायु गुणवत्ता सुधरी

प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से देशभर के 96 शहरों में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने को बढ़ावा देने और वायु प्रदूषण को कम करने के अपने प्रयासों के तहत एक अप्रैल, 2019 को फेम योजना के दूसरे चरण को मंजूरी दी थी। पांच वर्ष की अवधि वाली इस योजना के तहत 10 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। लगभग 86 प्रतिशत फंड इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए खर्च होना है।

आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि योजना के तहत 7,090 ई-बसों, 5 लाख ई-थ्री व्हीलर वाहनों, 55,000 ई-कार और 10 लाख ई-दोपहिया वाहनों के उत्पादन को समर्थन देकर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मांग पैदा करना है। सर्वे में बताया गया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए परमिट की आवश्यकता को हटा दिया गया है। सरकार द्वारा उठाए गए इन कदमों से 96 शहरों में 2019-20 की तुलना में 2020-21 में पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 10 में कमी आई है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…’, CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान

‘नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…’, CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान

  • March 5, 2026
अमेरिकी जनरल का बड़ा दावा, कहा- ‘जंग शुरू होने के बाद से 86 फीसदी घटी ईरान की मिसाइल लॉन्च क्षमता’

अमेरिकी जनरल का बड़ा दावा, कहा- ‘जंग शुरू होने के बाद से 86 फीसदी घटी ईरान की मिसाइल लॉन्च क्षमता’

  • March 5, 2026
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

  • March 3, 2026
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

  • March 3, 2026
दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया

दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया

  • March 3, 2026
हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

  • March 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान March 5, 2026
  • क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल का रोमांच? जानिए मुंबई में कैसा रहेगा मौसम March 5, 2026
  • ‘नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…’, CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान March 5, 2026
  • अमेरिकी जनरल का बड़ा दावा, कहा- ‘जंग शुरू होने के बाद से 86 फीसदी घटी ईरान की मिसाइल लॉन्च क्षमता’ March 5, 2026
  • मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार व जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी होली की शुभकामनाएं, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण उत्सव मनाने की अपील March 3, 2026
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर शाखा का रंगारंग होली मिलन समारोह संपन्न March 3, 2026
  • सहारनपुर की फाल्गुनी भारद्वाज ने रचा इतिहास, व्हील आॅफ फाॅरचून में जीते कई इनाम’ March 3, 2026
  • रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन, जनपद में चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था March 3, 2026
  • पुलिस ने एक महिला समेत गिरफ्तार किए एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले चार आरोपी March 3, 2026
  • फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग March 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez