shobhit University Gangoh
 

बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई निजात, जलभराव से आम जनजीवन प्रभावित

बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई निजात, जलभराव से आम जनजीवन प्रभावित
  • सहारनपुर में तेज बारिश के चलते सड़क पर आए पानी में बरसात का आनंद लेते बच्चे।

सहारनपुर [24CN]। आज सुबह हुई तेज बारिश के कारण विगत कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है। उधर हुई तेज बारिश के कारण महानगर की मलिन बस्तियों में गंदा पानी नालियों बाहर आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर शिवालिक पहाडिय़ों में हुई तेज बारिश के चलते घाड़ क्षेत्र की बरसाती नदियों में पानी आने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

गौरतलब है कि जुलाई के पहले सप्ताह में मानसूनी बारिश न होने तथा तेज धूप के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच आज सुबह आसमान में घुमड़कर आए घने बादलों के चलते जोरदार बारिश हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। तेज बारिश के कारण जहां लोगों को अपने गंतव्य पर जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं महानगर की मलिन बस्तियों में नालियों का पानी उफनकर सड़कर पर आ गया जिससे बस्तीवासियों तथा आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उधर बारिश के चलते किसानों के चेहरे खिल उठे। बिना बारिश के धान की रोपाई के कार्य में आ रही बाधा दूर हुई तथा किसानों ने खेतों में पानी भरने के कारण धान की रोपाई का काम भी तेज कर दिया तथा बिना बरसात के सूख रही गन्ने, चारा, मक्का आदि फसलों के भी अच्छी होने के आसार बन गए हैं। उधर शिवालिक पहाडिय़ों में जोरदार बारिश होने से घाड़ क्षेत्र की बरसाती नदियों में पानी आने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए।

नदियों में पानी आने से कई गांवों का सम्पर्क जिला मुख्यालय से कट गया तथा लोगों को नदियों के किनारे पर खड़े होकर पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा। उधर तेज बारिश के चलते मलबा आने से देहरादून नेशनल हाइवे आवागमन के लिए बंद हो गया तथा पुलिस प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन कर लोगों को उनके गंतव्य के लिए भेजा। उधर आज सुबह हुई बारिश ने नगर निगम की पोल भी खोल कर रख दी, जिधर देखो उधर जलभराव का दृश्य दिखाई दे रहा था। चाहे महानगर का रायवाला बाजार हो, अग्रवाल धर्मशाला रोड हो, न्यू गंगा विहार, नूर बस्ती, 62 फुटा रोड, लेब ा कॉलोनी सहित अधिकतर क्षेत्रों में सड़कों पर पानी ही पानी भरा हुआ था। इस कारण लोगों को आने जाने में खासा परेशानी हो रही थी।

Jamia Tibbia